हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौसम के बदलते ही नगर के सीएचसी में उल्टी, दस्त, बुखार, जुकाम व पेट दर्द के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। बीती शाम उल्टी-दस्त से ग्रसित एक युवती की सीएचसी लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि युवती के परिजन सवेरे उसे सीएचसी से दिखाने के बाद घर ले गए थे। वर्तमान समय में नगर के सीएचसी पर उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी से बढोतरी होनी शुरू हुई है। ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा तीन सौ के पार जा रहा है। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है।

मृत्यु का मामला शुक्रवार की शाम खंडेह निवासी 21 वर्षीय रेखा पुत्री छोटेलाल की उल्ट...