हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: मौदहा। नगर के कपसा रोड स्थित एक मौरंग डंप पर गुरुवार देर शाम एसडीएम और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान डंप पर मौजूद मौरंग के भंडारण तथा मौरंग लदे डंपरों से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र के मौरंग डंप संचालकों और खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। टीम ने डंप पर उपलब्ध अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि कपसा रोड पर इन दिनों कई मौरंग डंप संचालित हैं। जहां दिन-रात मौरंग का कारोबार होता है और यहीं से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौरंग की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एलडीए के लीज सौदों की खुले...