Hamirpur News: मौरंग का अवैध खनन, दिन-रात फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर
हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ललपुरा क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी तथा सिसोलर थाना क्षेत्र में बहने वाली केन नदी से रात के अंधेरे में अवैध खनन करके ट्रैक्टरों से लाई जा रही मौरंग को कस्बा सहित आसपास के गांवों में खपाया जा रहा है। इस अवैध खनन में ललपुरा एवं सिसोलर पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
अवैध खनन की स्थिति केन एवं बेतवा नदी में संचालित खदानें गत 30 जून से बंद है। खदानें बंद होने के बाद स्थानीय छुटभैया खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं और रात होते ही केन एवं बेतवा नदी की तलहटी में सक्रिय होकर ट्रैक्टरों से मौरंग का खनन करके बगैर रायल्टी के कस्बा सहित आसपास के गांवों में ले जाकर बेच रहे हैं। कस्बे में सुबह छोटी बाजार के समीप तथा बांकी मार्ग में मौरंग लादकर आने वाले ट्रैक्टर खड़े होकर बोली लगते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.