Hamirpur News: मौदहा बांध के गेटों में तकनीकी खराबी, चार गेट अटके, हड़कंप
हमीरपुर, अगस्त 25 -- Hamirpur News: हमीरपुर/बिवांर, संवाददाता। विरमा नदी में स्थापित स्वामी ब्रह्मानंद (मौदहा) बांध की सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा (एनडीएसए) की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे होने के बाद बांध के गेटों की मरम्मत का कार्य 15 मई से 15 जून तक कराया गया था। लेकिन मरम्मत के बाद पहली ही बारिश में बांध के सात गेटों में तकनीकी खराबी आ गई है। इन गेटों को सोमवार से बंद करने की कोशिश की जा रही है, तीन गेट तो बंद हो गए हैं, लेकिन अभी भी चार गेट पूरी तरह से बंद नहीं हो सके हैं। गेटों की मरम्मत करने वाली कार्यदायी संस्था फिर से तकनीकी खामियों को दूर करने में लगी हुई है। खुले हुए गेटों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।
बांध की स्थिति विकासखंड मुस्करा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.