Hamirpur News: मौदहा के दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा, 109 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: मौदहा। चंद्रावल नदी में पानी बढ़ने के कारण मौदहा-सिसोलर मार्ग पर ग्राम पढ़ोरी के रपटे पर दो मीटर से ऊपर पानी बहने से एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। हालांकि इन गांवों के ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ता निर्धारित किया गया है। वही क्षेत्र के श्याम नाले का पानी गुरदहा के रपटे के ऊपर तथा सीहो नाले का पानी चकदहा-लदार मार्ग पर बने रपटे के ऊपर बहाने से दोनों मार्ग भी बाधित हो गए हैं। मौदहा-छिमौली मार्ग पर रपटे के ऊपर पानी बहने से कांशीराम कॉलोनीवासियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- टोंस, बेलन और लोनी नदी के बढ़ते जलस्तर से आवागमन ठप एसडीएम करनवीर सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का बराबर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.