हमीरपुर, सितम्बर 21 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। सूफी संत हजरत निजामी बाबा के मेले को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मौदहा-कम्हरिया मार्ग गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। ताकि अगले माह 18 अक्टूबर से होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचने में सहूलियत हो।सोमवार को समाजवादी पार्टी के जाहिद मसूद, जीशान, अनुराग, अरशद मामा, फिरोज खां आदि ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सूफी संत हजरत निजामी बाबा कम्हरिया का वार्षिक मेला 18, 19, 20, 21 अक्टूबर को होने वाला है। उस मार्ग से हजारों की तादाद में श्रद्धालु कम्हरिया बाबा के स्थान पर पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मेले को देखते हुए मौदहा से कम्हरिया के बीच सड़कें गड्ढायुक्त हो गई हैं और सड़क किनारे खड़े विलायती बबूल के पेड़ सड़क पर लटक गए...