हमीरपुर, अक्टूबर 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर। मोबाइल चलाने को लेकर छोटे भाई से विवाद के बाद देर रात घर से निकले युवक का शनिवार सुबह तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। थाना जरिया के बरहरा रोड स्थित मटेना तालाब में शनिवार की सुबह लोगों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही शव को तालाब से बाहर निकलवाया वैसे ही कुछ देर में उसकी शिनाख्त हो गई। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त सरीला कस्बे के मांझखोर निवासी भगवती के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जरिया मनोज पांडेय का कहना है कि सूचना देने के बाद मृतक के परिजन भी ...