हमीरपुर, अक्टूबर 26 -- Hamirpur News: मेड़ की लकड़ी टूटने पर पिता-पुत्र ने युवक को पीटा 0 पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज राठ, संवाददाता। खेत की मेड़ पर लगी लकड़ी टूटने के विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर युवक पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

खेत की मेड़ पर लकड़ी टूटने से शुरू हुआ विवाद राठ कोतवाली के जखेड़ी गांव निवासी शिवम राजपूत ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने खेत में ट्रैक्टर से बुवाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी खेत की मेड़ पर लगी लकड़ी टूट गई। इस बात पर पड़ोसी योगेंद्र व उसके पिता राजू ने उसका ट्रैक्टर रोक लिया। योगेंद्र ने अवैध असलहा दिखाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर खेत के पास मौजूद शिवम के पिता राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। लकड़ी टूटने पर उ...