हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। तीजा महोत्सव की सुरक्षा का चांक चौबंद बनाने के लिए प्रशासन ने ठोस इंतजाम किए हैं। इस वर्ष 352 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा दो सेक्शन पीएसी बल के साथ दो फायर दस्ता मेले में उपस्थित रहेंगे। मेले के तीन सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टर में मजिस्ट्रेट और सर्किल अफसर तैनात होंगे। पशुबाजार में मेला स्थापित किया जाएगा। यहीं से पुलिसकर्मियों की आमद कराकर ड्यूटी बिंदु के लिए रवानगी की जाएगी। इस वर्ष तीजा मेला में सुरक्षा व्यवस्था के अन्य वर्षो से ज्यादा ठोस इंतजाम किए गए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तीजा महोत्सव को तीन सेक्टर में बांटकर तीन अस्थाई चौकी के साथ अस्थाई मेला थाना स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 275 सिपाही, 66 सब इंस्पेक्टर तथा 11 इंस्...