Hamirpur News: मेज में पैर रख बच्चियों से बतियाती दिखी वार्डन, वीडियो वायरल
हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन का मेज के ऊपर पैर रखकर बच्चियों से बतियाने और चटाई में सोते समय सिर की मसाज कराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने वार्डन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए एक अन्य शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह को वार्डन का चार्ज दिया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इनमें एक वीडियो में वार्डन मेज के ऊपर पैर रखकर छात्राओं से बातचीत कर रही है और दूसरे वीडियो में कक्षा के अंदर चटाई बिछाकर सो रही हैं और छात्राएं कुर्सियों में बैठकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.