Hamirpur News: मुख्य सड़क में दलदल, कीचड़ से सराबोर होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: मौदहा। विकासखंड क्षेत्र के करहिया गांव में जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दलदल और कीचड़ से भरी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे होते हुए बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। करहिया गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। इससे मार्ग पर जगह-जगह दलदल बन गया है, जिसमें से होकर ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन करना पड़ रहा है। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं का कीचड़ युक्त पानी से निकलकर जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोग गांव की दुर्दशा देखकर व्यवस्था को कोसने लगे। वीडियो के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.