Hamirpur News: मुख्यालय सहित भरुआ, मौदहा में झमाझम बारिश
हमीरपुर, जुलाई 7 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश से खरीफ की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी। अभी तक बारिश न होने से खरीफ की फसलों की बुवाई रुकी हुई थी। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है। आसमान पर अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन में कुल 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौदहा, सुमेरपुर क्षेत्र में भी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने जनमानस को बेहाल कर रखा था। उमस के चलते पंखे व कूलर तक राहत नहीं दिला पा रहे थे। मगर मंगलवार को अचानक मौसम ने पल्टी मारी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 11.15 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर आधे घंटे तक चलता रहा। जिससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.