हमीरपुर, नवम्बर 4 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार की रात एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर पचखुरा खुर्द में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करके थाने लाकर सीज किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। मंगलवार की रात नायब तहसीलदार अजय कुमार ने एसडीएम सदर के निर्देश पर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करके फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराकर सीज किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है।

छापेमारी में ज...