हमीरपुर, जुलाई 5 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। ग्राम झलोखर स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र माँ भुवनेश्वरी (भुइयाँरानी) मंदिर में आषाढ़ माह के प्रथम रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माँ के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन 'जय माँ भुवनेश्वरी' के जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन के साथ मंदिर परिसर की पवित्र रज (मिट्टी) का भी श्रद्धापूर्वक लेपन किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस पावन रज के लेपन से गठिया एवं वात रोगों में लाभ मिलता है। जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आस्था के साथ पहुंचते हैं。

मेला एवं भीड़ मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले में म...