Hamirpur News: मां के सम्मान में बच्चों ने रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
हमीरपुर, जुलाई 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर। महार्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।इस यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय दीक्षित,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.