Hamirpur News: महोबा की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश
हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। महोबा के अधिवक्ता को घेर कर गोली मारने की घटना से जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश गहरा गया। अधिवक्ता संघ ने इस मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को जजी परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री अश्वनी प्रजापति के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि बीते 30 जून की शाम को जनपद महोबा के अधिवक्ता सतीश अवस्थी शाम 5 बजे अपने घर लौट रहे थे। तभी कचहरी परिसर से निकलते ही कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मारकर मरणासन्न कर दिया। जिनका बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
घटनास्थल पर अव्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.