Hamirpur News: महिला से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा
हमीरपुर, अक्टूबर 26 -- Hamirpur News: राठ। पुराने विवाद को लेकर महिला ने पांच लोगों पर देवरानी समेत चार लोगों के साथ मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली के टिकरिया गांव निवासी 35 वर्षीय अनीता पत्नी अखिलेश यादव ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे पुराने विवाद को लेकर गांव के अमित, दशरथ, ईशु, मुन्ना और सोनू उनके घर के दरवाजे के पास गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे और उनकी देवरानी रामवती पत्नी राजेंद्र के साथ मारपीट की। दोनों को पिटता देख उसका बेटा शिवम और देवरानी का बेटा सत्यम बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में चारों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.