हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे में तैनात एक महिला सफाई कर्मी ने सफाई नायक पर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सफाई कर्मी द्वारा कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, साजन तालाब क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सफाई नायक ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा अश्लील व्यवहार किया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानका...