हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। खेत से लौट रही महिला को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर लहूलुहान हो गई। उधर कार भी अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है।बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव के सियाराम ने थाना में तहरीर देकर बताया की पत्नी कलावती खेत से घर आ रही थी। चंदौली अहीर गांव का दिलीप यादव अपनी इनोवा कर को लेकर घर जा रहा था। रास्ते में उसने पत्नी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी गिरकर लहूलुहान हो गई। दुर्घटना के बाद कार असंतुलित होकर गांव के बाहर गड्ढे में जाकर पलट गई। चालक गड्ढा में कार को छोड़कर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर परिजनों ने महिला को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।कार को जेसीबी मशीन से गड्ढा से निकालकर प्रधान अमरुद्दीन ...