हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। प्रदेश में आगजनी की हालिया घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अग्निशमन विभाग ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में आग से निपटने को लेकर मॉकड्रिल की। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ आग पर काबू पाने में फेल साबित हुआ। जिन्हें दो दिन बाद फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला महिला और पुरुष दोनों अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित है। अस्पताल में पांच सालों में कम से कम दो बार शॉर्टसर्किट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अस्पताल में चारों तरफ धुआं ही धुआं भर गया था। हालांकि इन घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। उधर, भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने को लेकर करीब तीन करोड़ की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है। वार्डों, ओपीडी सहित अन्य सभी स्थानों पर फ...