हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सरीला कस्बे में सावन के महीने में होने वाले महाशिव पुराण कथा आयोजन के तहत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शल्लेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवती व छात्राएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। यात्रा में घोड़े, बैंडबाजा, भांगड़ा और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। शल्लेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कथा व्यास ने महाशिव पुराण की प्रथम दिन की कथा का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कोटिया माता मंदिर से निकली कलश यात्रा उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन सुनाया। ...