Hamirpur News: महाशिवपुराण कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हमीरपुर, अगस्त 27 -- Hamirpur News: मुस्करा। कस्बे में एक माह तक चली महाशिवपुराण कथा का गुरुवार को समापन हुआ। इसके बाद नवीन गल्ला मंडी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मंडी परिसर का पंडाल छोटा पड़ गया। जगह कम होने के कारण सड़क पर बिछावन बिछाकर पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग से पंक्ति लगाकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। कस्बा मुस्करा के साथ बिहूंनी पहाड़ी, बसवारी, शिवनी सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे में पहुंचे। दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। पंडाल में स्थान न बचने पर आयोजकों ने सड़क पर बिछावन बिछाकर श्रद्धालुओं को बैठाया और व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित कराया。
हवन का आयोजन कथा के समापन के बाद हवन का आयोजन किया गया, जो पूरे दिन चला। करीब 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.