हमीरपुर, जुलाई 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की सब्जी मंडी में जामा मस्जिद के बाहर बने कुएं को मस्जिद के अंदर करने पर लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने पहुंचकर कार्य ठप करा दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सब्जी मंडी निवासी मृत्युंजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मस्जिद कमेटी के सदस्य मस्जिद के बाहर बने कुएं को क्षतिग्रस्त करके मस्जिद प्रांगण के अंदर कर रहे हैं। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कार्य ठप करा दिया है।इस संबंध में मस्जिद कमेटी का कहना है कुएं में अन्ना मवेशी तथा बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। इस वजह से वह लोग उसमें सुरक्षा के लिहाज से निर्माण करा रहे थे। कब्जा करने के आरोप बेबुनियाद है। लोगों के आपत्ति जताने पर कार्य ठप करा दिया गया है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने ...