हमीरपुर, जुलाई 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद के किसानों की आय बढ़ाने तथा बागवानी एवं उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत मसाला फसलों एवं संकर सब्जियों के क्षेत्र विस्तार के लिए किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.बलदेव प्रसाद ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्याज, लहसुन एवं संकर सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मदों में लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही किसानों को लो-टनल, शेडनेट, मल्चिंग, माइक्रो सिंचाई प्रणाली तथा अन्य संरक्षित खेती संबंधी घटकों पर भी निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए ...