Hamirpur News: मशीन में ब्लास्ट होने से दो फीडर और 12 गांवों की बिजली गुल
हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सोमवार सुबह बजरिया में तार टूटने और फीडर नंबर एक की मशीन ब्लास्ट होने से राठ के दो फीडर, टेलीफोन एक्सचेंज सहित गोहांड फीडर के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर तकरीबन 12 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। स्थानीय पावर सब स्टेशन में आए दिन खराबी आने से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। घंटों बिजली न आने से लोग परेशान रहते हैं। रोस्टर के मुताबिक सोमवार सुबह छह से आठ बजे तक बिजली गायब रही। इसके बाद बजरिया चौराहे पर तार टूटने से एक नंबर फीडर एक घंटे तक बंद रहा। 10.50 बजे एक नंबर फीडर की मशीन ब्लास्ट हो गई। जिस कारण पूरा पैनल बंद रहा और राठ के फीडर नंबर एक व पांच, टेलीफोन एक्सचेंज और गोहांड के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.