हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: राठ। कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय मजदूर ने तौलिया से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय हीरालाल ने घर में तौलिया का फंदा बनाकर गले में डालकर झूल गया। परिजनों ने उसे लटका देखा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी 8 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अकेला रहकर मजदूरी करता था। मृतक अपने पीछे भाई लल्लू राम, महेश और बाबू को छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...