Hamirpur News: मकान गिरवी रखकर खरीदा ई-रिक्शा, पति पर टूट पड़ी पत्नी
हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पत्नी की गैरहाजिरी में मकान गिरवी रखकर ई-रिक्शा खरीदना पति को भारी साबित हुआ। सूरत से वापस लौटी पत्नी मकान गिरवी रखे होने की खबर मिलने पर पति पर हमलावर हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बच्चों ने भी मां का साइड लेते हुए पिता को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। शहर के पुराना यमुना घाट मोहल्ला निवासी संतोष निषाद ने अभी हाल ही में अपने मकान को किसी के पास गिरवी रखकर एक लाख रुपए की रकम उठा ली थी। जिससे उसने एक ई-रिक्शा खरीदा है। संतोष की पत्नी रानी सूरत (गुजरात) में काम करती है। दस दिन पूर्व ही रानी सूरत से लौटकर आई थी। यहां आकर उसे पति द्वारा मकान गिरवी रखकर ई-रिक्शा खरीदने की जानकारी हुई। जिससे रानी भड़क गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.