Hamirpur News: मंडल स्तरीय हॉकी में मौदहा की टीम ने दर्ज जीत
हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मौदहा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। चित्रकूट में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम ने बांदा की टीम को 3-1 से पराजित कर प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। टीम में रहमानिया खेल ग्राउंड में संचालित एमएसजे स्पोर्ट्स के एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बांदा की टीम पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। शानदार खेल के दम पर हमीरपुर की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मौदहा कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.