Hamirpur News: भैंस बांधने जा रहे ग्रामीणों को पीटकर किया घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: राठ। चिकासी थानाक्षेत्र के टोला खंगारन गांव में भैंस बांधने जा रहे युवक का रास्ता रोककर चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई ने चिकासी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टोला खंगारन गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उसका भाई मूलचंद्र अपने बाड़े में भैंस बांधने जा रहा था। तभी रास्ते में किशोरी, हलके, मनप्यारे और राहुल ने एकराय होकर उसे रोक लिया और लाठी डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में भाई के कंधों समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.