Hamirpur News: भैंसों को बचाने के चक्कर में नाले में डूबा पशुपालक, खोजबीन तेज
हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के रघवा गांव के देहली नाला में भैंसों को बचाने की कोशिश में सोमवार की शाम पशुपालक डूब गया। सूचना मिलते ही पशुपालक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पशुपालक की खोजबीन जारी है। क्षेत्र के रघवा गांव निवासी 60 वर्षीय दयाशंकर पाल अपने तीन दुधारू भैंसे लेकर चराने निकला था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे के आसपास जब दयाशंकर भैंसे लेकर घर की तरफ आ रहा था, तभी देहली नाला के रघवा और खिरवा के बीच चेकडैम से निकलते समय उसकी तीनों भैंसे नाले के तेज बहाव में बह गई। इन भैंसों को बचाने के लिए दयाशंकर ने भी चेकडैम में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव का मुकाबला नहीं कर सका। दयाशंकर के नाले में डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष प्रिंस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.