Hamirpur News: भाजपा नेत्री ने मारी चप्पल तो युवक ने जड़ा तमाचा, वीडियो वायरल
हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बे में मंगलवार को भाजपा नेत्री और एक युवक के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। भाजपा नेत्री द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई किए जाने के बाद युवक ने भी उन्हें थप्पड़ मार दिए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मौदहा पश्चिम की मंडल उपाध्यक्ष सुखदेवी विश्वकर्मा मंगलवार को रहमानिया रोड स्थित इंडियन बैंक से अपना काम निपटाकर मलिकुआं चौराहा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक युवक से उनका टकराव हो गया। आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर भाजपा नेत्री ने युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.