Hamirpur News: भतीजी की बर्थडे तैयारी में जुटी बुआ की सर्पदंश से मौत
हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम भटपुरा जलाला में रविवार शाम बर्थडे की पार्टी के दौरान हंसी-खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। दो साल की भतीजी के जन्मदिन की तैयारी में जुटी बुआ की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे गांव से लेकर सीधे जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। भटपुरा जलाला गांव निवासी रामकिशोर पेशे से मजदूर है। जिसके दो पुत्र कल्पेश, अंकित और एक पुत्री 17 वर्षीय अंकिता है। अंकिता गांव में छोटे बच्चों को घर पर कोचिंग पढ़ाकर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। रविवार को उसके भाई अंकित की दो वर्षीय पुत्री का जन्मदिन था। घर में छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। शाम करीब सात बजे छप्पर के नीचे अंकिता खुद तार जोड़ रही थी। उसी दौरान छप्पर में छिपे सांप ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.