Hamirpur News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुन झूमे श्रोता
हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के रमेड़ी स्थित गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास सर्वेश द्विवेदी परशुराम जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना उद्धार एवं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा के दौरान कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। पूतना उद्धार की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आचार्य कालीशंकर शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन सरकार का पूजन-अर्चन संपन्न कराया। कथा परीक्षित मनोरमा एवं लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.