Hamirpur News: भगत बाबा मेले में उमड़े श्रद्धालु, संतों से लिया आशीर्वाद
हमीरपुर, नवम्बर 27 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ग्राम चकदहा स्थित भगत बाबा सुखधाम गड़रिया खेड़ा आश्रम में 26 और 27 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय भगत बाबा मेला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के दूरदराज गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगत बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आश्रम में मौजूद संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महोत्सव के तहत शुक्रवार रात को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा आश्रम भक्तिमय होगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में बच्चों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।ग्राम प्रधान अवधेश कुमार यादव ने बताया कि भगत बाबा के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.