Hamirpur News: ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे विद्युत कनेक्शन
हमीरपुर, अगस्त 25 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में विद्युत कनेक्शन कराना अनिवार्य किया गया है। इस आशय का एक आदेश बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी करके आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऑनलाइन आवेदन करने के आदेश दिए हैं। उधर, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 10 कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का मानदेय रोका गया है। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कामिनी पाल ने बताया कि ब्लॉक में कुल 61 आंगनबाड़ी केंद्र बने हुए हैं। इनमें 17 केंद्रों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। शासन के निर्देशों के क्रम में एक आदेश जारी किया गया है कि ये लोग विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें ताकि विभाग समय पर भुगतान करके विद्युत कनेक्शन करा सके। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आंगनबाड़ी भर्ती में रुपये मांगे तो करें शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.