हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनांतर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जाना है। जिसमें सीएमओ द्वारा नामित चिकित्सक एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से ब्लाकों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनांतर्गत ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्लाइंट स्टिक, स्मार्टफोन, टैबलेट, डेजी प्लेयर, एलबो बैसाखी, कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलिपर्स का चिन्हांकन किया जाएगा। सीडीओ एके सिंह ने बताया कि एक सितंबर को गोहांड, दो को सरीला, तीन को कुरारा, सात को राठ, आठ को मुस्करा, नौ को मौदहा और 10 सितंबर को सुमेरपुर ब्लाक में शिविर लगेगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...