हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मच्छरों की बढ़वार रोकने को लेकर मलेरिया विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों का बहुत ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ मलेरिया के केस भी यकायक गायब होने लगे हैं। अब मलेरिया से ज्यादा डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। जनपद में मच्छरों की बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने में मलेरिया विभाग नाकाम ही साबित हुआ है। साल में दो बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम भी ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं। बारिश के दिनों में जलभराव की वजह से मच्छरों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होती है। इस साल भी मच्छरों की संख्या ने लोगों की नींद चुरा रखी है। ह...