Hamirpur News: बैटरी चोरी का आरोप और पिटाई से आहत किसान फांसी पर झूला
हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। बैटरी चोरी का आरोप लगाकर मारपीट और रिपोर्ट दर्ज करने से आहत किसान में फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दामाद ने थाने में तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
किसान की पृष्ठभूमि कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सियाराम लोधी ने बताया कि जरिया थानाक्षेत्र के पतखुरी गांव निवासी 57 वर्षीय ससुर शिवपाल की उनकी पुत्री ही देखरेख करती थी। सियाराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुर शिवपाल के पड़ोसी विगत कई सालों से उन पर मकान बेचने का दबाब बनाते चले आ रहे हैं तथा कहते थे कि यह मकान हमें बेच दो तथा तुम अपनी बेटी के घर रहो। लेकिन ससुर ने मकान बेचने से इंकार कर दिया तो वह फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.