Hamirpur News: बेतवा पुल पर कार और ट्रैक्टर में टक्कर, पांच किमी लंबा जाम लगा
हमीरपुर, नवम्बर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर। गुरुवार की शाम ट्रांसफार्मर लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में टक्कर हो गई। हादसा हाईवे में बेतवा नदी के पुल पर हुआ, जिसकी वजह से पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम में रोडवेज बस समेत एंबुलेंस व अन्य वाहन फंस गए। बसों में सवार लोग पैदल चलकर यात्रा पूरी करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी ट्रैक्टर चालक देवसिंह यादव ट्रांसफार्मर लादकर गांव जा रहा था जैसे ही वह बेतवा पुल पर पहुंचा कि तभी तेज रफ्तार कार ने सामने से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे जाम लग गया। जाम में छानी सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर की गई 28 वर्षीय मीनाक्षी पेट दर्द से कराहती रहीं। वहीं कस्बा सुमेरपुर की पांच माह की गर्भवती मुस्कान पत्नी निसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.