हमीरपुर, सितम्बर 14 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। श्याम नाले में पुत्र को बचाने की कोशिश में डूबे पिता के शव को घटना के 20 घण्टे बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी 50 वर्षीय गनेशा, गांव के 10 वर्षीय मोहित के साथ गांव से निकले श्याम नाले में शनिवार की दोपहर मछली पकड़ने गया था। जहां रपटा पार करते समय गनेशा और मोहित दोनों बह गए थे। पुत्र मोहित को बचाने की नीयत से पिता रामकिशोर ने नाले में छलांग लगा दी थी। हालांकि गनेशा और मोहित को चरवाहों और ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया था, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ गोताखोर रामकिशोर की तलाश करते रहे। यह ...