हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। बुरी संगत में घिरे युवक ने जलालपुर रोड स्थित देवलिया देव तालाब में मंगलवार तड़के चार बजे छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस, दमकलकर्मी और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव निकालने का प्रयास किया। पांच घंटे बाद तालाब से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर के बाथरूम में एक सुसाइड नोट भी मिला है। नगर के जलालपुर रोड पठानपुरा मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र कामता प्रसाद राजपूत ने मंगलवार तड़के चार बजे देवलिया देव तालाब में छलांग लगा दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकलकर्मी और गोताखोर तालाब में भूपेंद्र राजपूत की टायर और रस्सी के सहारे तलाश करने में जुट गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों...