हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में मौसम के मारे मरीजों की संख्या में वृद्धि होनी शुरू हो गई। पड़ोसी जनपद फतेहपुर की बुखार से ग्रसित एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची को परिजन आज ही लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची कई दिनों से बुखार से ग्रसित थी। उधर, लगातार बुखार से ग्रसित मरीजों में टायफाइड की पुष्टि भी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सात मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हुई है। हालांकि 56 मरीजों की जांच में किसी को भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। एकमात्र डेंगू मरीज वार्ड में भर्ती है। जिसकी हालत में सुधार होना शुरू हो गया है। पड़ोसी जनपद फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के गोहरारी गांव निवासी रोहित कुमार की छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी को गुरुवार की रात से तेज बुखार आया था। पर...