हमीरपुर, अगस्त 25 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। सावन मास के अंतिम चरण में ग्राम बिदोखर में आयोजित सुप्रसिद्ध झूला महोत्सव में आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को स्वामी हरेराम दास जी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कीर्तन, भजन, गजल और पारंपरिक सावन गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायक अमर सिंह, मान सिंह, आशु सिंह, ब्रजेश शर्मा, शिवनाथ सविता, श्यामबाबू शर्मा और राजेश कुमार ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।सावन के समापन से पहले भगवान के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिदोखर पहुंच रहे है...