Hamirpur News: बारिश से लबालब भरा मौदहा बांध, तीन गेट खोले गए
हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। स्वामी ब्रह्मानंद बांध (मौदहा बांध) आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से पानी से लबालब भर गया है। शुक्रवार की रात बांध से पानी विरमा नदी में छोड़ा जाएगा। नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विकासखंड मुस्करा के गुंदेला गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर विरमा नदी में स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध को गर्मियों में मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह से खाली कर दिया गया था। बांध खाली हो जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें थीं। बांध के अधिकारियों ने भी बारिश होने पर ही पानी देने की बात कई थी परंतु पिछले माह से मध्य प्रदेश में हुई बारिश से अर्जुन नदी में पानी आने से विरमा नदी में भी पानी छोड़ा गया है। इसके साथ बांध के कैचमेंच एरिया में लगातार हो रही बारिश से विरमा नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.