Hamirpur News: बारिश से नदी-नाले उफनाये रपटा पानी में डूबी
हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं। रपटों के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से यातायात बुरी तरह से बाधित है। लोगों को अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। मौदहा क्षेत्र में लगातार तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश हो रही है। जिसके चलते क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। इनमें बने रपटे डूब जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। गांव इचौली में बिछुही नाला और श्याम नाला उफान पर हैं। इसके अलावा बड़ेरी नाला सिहोर नाला में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। नालों में बढ़ते जलस्तर का प्रभाव क्षेत्र की एक मात्र चंद्रावल नदी में दिखाई देने लगा है। इधर मौदहा कस्बा से गांव छिमौली को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर बने बड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.