हमीरपुर, सितम्बर 26 -- Hamirpur News: मौदहा। लगातार हो रही बारिश से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नगर का इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से आसपास के रास्तों और सड़कों पर पानी भर गया। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जेसीबी से जलनिकासी का रास्ता बनवाया। श्याम नाला भी उफान पर है। वहीं बड़ेली नाला, छिमौली रपटा, पढ़ोरी रपटा, चंद्रावल नदी और कम्हरिया बांध में पानी बढ़ने से कई गांवों के संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। एसडीएम करनवीर सिंह ने इलाही तालाब पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जलनिकासी व्यवस्था सुचारु रखने के साथ जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने देखा जलभराव का हाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...