Hamirpur News: बारिश रुकी, बांधों के पानी से नदियां बढ़ी, नाले उफनाए
हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मध्य प्रदेश में बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी से विरमा नदी उफान पर है। इससे सरीला तहसील की ग्राम पंचायत कुपरा का कनेरा डेरा टापू बन गया है। बिलगांव गांव की मॉडल गोशाला में भी पानी घुस गया है। ग्रामीणों के मुताबिक 2013 के बाद इस बार नदी में इतना पानी आया है। करीब 45 परिवारों का चार दिन से संपर्क से कटा हैं। कुपरा व हसऊपर-रूरीपारा के रास्ते डूबने से आवागमन बंद है। नाव नहीं मिलने पर ग्रामीण ट्रैक्टर के ट्यूब के सहारे खाद्य सामग्री और सब्जियां ला रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आटा खत्म हो गया है और चार दिन से बिजली भी नहीं है। उधर, मौदहा तहसील में चंद्रावल नदी कहर बरपा रही है। क्षेत्रीय नाले भी उफनाए हुए हैं。
कुपरा की स्थिति सरीला तहसील के बिलगांव की वर्ष 2021 में मनरेगा से बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.