हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ब्लाक की ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के परसदवा डेरा के बाशिंदों की सड़क निर्माण की मुराद पर पूरी तरह से पानी फिर चुका है। बारिश के मौसम में ग्रामीण फिर से डेरा में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। आलवेडर रोड और सीसी सड़क निर्माण को लेकर अच्छी-खासी धनराशि खर्च करने के बावजूद नतीजा शून्य है। परेशालहाल ग्रामीणों ने पानी से भरी सड़क पर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से सड़क निर्माण की गुहार लगाई है। बांदा सीमा से लगी ग्राम पंचायत छानी गऊघाट से सटकर केन नदी बहती है। इसी नदी के बीहड़ में छानी गऊघाट के तीन मजरे दशकों से शासन-प्रशासन की उपेक्षा का दंश झेलते चले आ रहे हैं। भटुरी गांव से छानी की दूरी साढ़े चार किमी है। पूरा रास्ता जंगल से होकर गुजरता है। भटुरी से परसदवा तक नहर किनारे-किना...