Hamirpur News: बारिश में ढहा मकान, रिपोर्ट पर उठे सवाल, लेखपाल-कानूनगो पर आरोप
हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा के मसगांव गांव में बारिश से मकान ढहने के मामले में राजस्व विभाग की रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़िता निर्मला पत्नी चंद्रभान ने लेखपाल और कानूनगो पर गलत रिपोर्ट लगाने तथा उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण उनका कच्चा आवासीय मकान (मकान नंबर 85) पूरी तरह ढह गया है। आरोप है कि इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार तिवारी को फोन पर देकर मौका मुआयना करने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने समय न होने की बात कहकर आने से इनकार कर दिया। पीड़िता के पति चंद्रभान ने तीन अक्टूबर 2026 को मौदहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.