हमीरपुर, अगस्त 27 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। लगातार हो रही बारिश अलग-अलग ढंग से कहर बरपा रही है। बारिश और गर्जना के चलते बिदोखर पुरई में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे गांव में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों का आरोप है की घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है और लोग पिछले 20 घंटे से बारिश में अंधेरे में रहने को मजबूर है। अंधेरा होने में कारण कीड़े मकौडे़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार बारिश के चलते बुधवार शाम 7:00 बजे बिदोखर पुरई में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आधे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। रक्षाबंधन का पर्व फीका हो रहा है। उपभोक्ता धीरेंद्र कुमार, रुपेंद्र कुमार, कौशिल्या, रानी देवी, सोनी यादव, रामबाबू, भोली सोनी, पप्पू सोनी, मानसिंह भदौरिया आदि का आरोप है की लाइनमैंन ने ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त लोड जोड़ ...